जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

2 किलो गांजा के साथ तस्कर लगा पुलिस के हाथ

जबलपुर यश भारत। थाना प्रभारी सिहोरा विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि 7 जून को रात्रि दौरान पैट्रोलिंग के पुराना बस स्टेण्ड सिहोरा में जायसवाल भोजनालय के पास एक उम्र दराज व्यक्ति हाथ में सफेद रंग की बोरी लिये दिखा जो पुलिस को देखकर घबराकर सुलभ काम्पलेक्स तरफ जाने लगा जिसे आचरण संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम जितेन्द्र कुमार झारिया उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 2 कूड़न मोहल्ला कटंगी बताया जिसके हाथ मे ली हुयी बोरी की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ गांजा की तौल करने पर 2 किलो 50 ग्राम गांजा कीमती 41 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button