मध्य प्रदेशराज्य
शासकीय स्कूल बना प्याज का गोदाम! कक्षा में पढ़ाई नहीं, भरी हैं प्याज की बोरियाँ, मासूमों के भविष्य के साथ खिलवाड़ : प्राचार्य नीलंबित

रीवा lरीवा ब्लॉक के ओढ़की खुर्द स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने समूचे शिक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय परिसर, जो बच्चों के शिक्षा का मंदिर होता है, उसे अब प्याज का गोदाम बना दिया गया हैl वही मामले की भनक कलेक्टर को लगते ही तत्काल प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया हैl
विद्यालय की इस स्थिति से क्षेत्रीय अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जाकर विरोध जताया और उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
वही मामले में कलेक्टर रीवा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।







