जबलपुरमध्य प्रदेश

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण, जबलपुर में गूंजा माँ भारती की आराधना का अमर गीत

कलेक्टर कार्यालय में भी हुआ वन्दे मातरम् कार्यक्रम

जबलपुर,यशभारत। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में स्मरणोत्सव मनाया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर ने मालगोदाम चौक स्थित शहीद राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह की बलिदान स्थली पर सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। मंत्री सम्पतिया उइके ने कहा कि वंदे मातरम् माँ भारती की आराधना का अमर गीत है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित की। रत्नेश सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में यह स्मरणोत्सव मनाया जा रहा है और जबलपुर में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गान कर माँ भारती को नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सदस्य सहित नागरिकों ने एक स्वर में वंदे मातरम् गाकर राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश दिया।

कलेक्टर कार्यालय में भी हुआ वन्दे मातरम् कार्यक्रम

कलेक्टर कार्यालय में भी वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपत्ति उइके शामिल हुई इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एसपी संपत उपाध्याय नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार केंट विधायक अशोक रोहाणी सहित भाजपा नेता मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया और देशभक्ति का परिचय दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button