जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बाइक सवार हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत  : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर….

सतना|   सतना के बगहा के पास  तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सतना जिले के जैतवारा थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल विजय लाडिया  रात में अपनी बाइक से जैतवारा से सतना किसी काम से आ रहे थे। रात लगभग 9 बजे शहर के बगहा स्थित लवडेल स्कूल के पास लाल रंग की तेज रफ्तार पजेरो (नंबर MP 19 MJ 0011) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विजय सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हेड कांस्टेबल को सतना जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चैकअप के बाद डॉक्टर ने  मृत घोषित कर दिया

एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी आशुतोष गुप्ता, सीएसपी महेंद्र सिंह, टीआई कोतवाली रावेंद्र द्विवेदी, टीआई सिविल लाइन योगेंद्र सिंह, समेत तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे। जैतवारा थाना प्रभारी भी खबर मिलने पर अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। जहां कल पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button