जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

13 साल की किशोरी से रेप:जान-पहचान वाले ने दुष्कर्म किया; इसका पता दूसरे परिचित को चल गया, तब पीड़िता ने मां-बाप को बताया

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल में 13 साल की किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी परिचित है और उसने मिलने के बहाने लड़की से ज्यादती की। पहले तो लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन इस दौरान उसे पता चला कि उसके एक परिचित को इसके बारे में पता चल गया है। इसके बाद पीड़िता ने अपने मां-बाप को इस बारे में बताया। परिजन ने सोमवार तड़के 4 बजे सूखीसेवनिया थाने में केस कराया।

सूखीसेवनिया पुलिस के अनुसार, 13 साल की नाबालिग ने रविवार रात ज्यादती की शिकायत की। उसने बताया कि वह 21 साल के इशांत नाम के लड़के को जानती है। उसने दो दिन पहले उसे मिलने के बहाने बुलाया था। वह उससे मिलने गई, तो उसने डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। इशांत ने किसी को भी इसके बारे में बताने से मना किया था।

घटना के बाद वह घर चली गई। इस दौरान उसे पता चला कि उसके एक परिचित को उसके साथ हुए दुष्कर्म के बारे में पता चला गया है। उसे लगा कि वह उसे बदनाम कर देगा। इस कारण उसने हिम्मत दिखाकर माता-पिता को सब कुछ बता दिया। घटना के बारे में पता चलते ही परिजन लड़की को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर इशांत पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button