भोपालमध्य प्रदेश

प्रदेश के 122 आईएएस अफसरों को मसूरी बुलाया

प्रदेश के 122 आईएएस अफसरों को मसूरी बुलाया
– एसआईआर के बीच कलेक्टरों को ट्रेनिंग पर भेजने को लेकर असमंजस
भोपाल, यशभारत। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी ने प्रदेश सरकार से 122 आईएएस अधिकारियो को 5 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक प्रशिक्षण के लिए बुलाने के आदेश दिए हैं। इनमें से 39 कलेक्टर और एक संभागायुक्त शािमल हैं। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में अधिकारियों का समय से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने और उन्हें प्रशिक्षण के लिए समय पर रिलीव करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि इन 122 अफसरों में शामिल कलेक्टरों का प्रशिक्षण में भाग लेना फिलहाल तय नहीं माना जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशों के कारण सरकार की प्राथमिकता अधिकारी चयनित कलेक्टरों को मिड करियर ट्रेनिंग के लिए रिलीव करने की अनुमति देने में नहीं है। एसआईआर के बीच आईएएस अधिकारियों को ट्रेनिंग पर बुलाए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
कौन-कौन शामिल हैं
मिड करियर ट्रेनिंग में शामिल अधिकारियों में राजधानी भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, ग्वालियर की रुचिका चौहान, धार के प्रियंक मिश्रा, खरगोन की भव्या मित्तल, जबलपुर, उज्जैन, देवास, रीवा, सीधी, सागर, सतना, दमोह, छतरपुर, रायसेन, विदिशा और नर्मदापुरम सहित अन्य जिले के कलेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा मंत्रालयों और विभिन्न विभागों में सचिव व उप सचिव के पदों पर कार्यरत आईएएस अधिकारियों को भी प्रशिक्षण के लिए सिलेक्ट किया गया है। विशेष रूप से, 2016 बैच के अधिकारियों के लिए यह अंतिम मौका है। 2010 बैच के अधिकारियों को मामले के अनुसार प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है, जबकि 2017 और 2018 बैच के अधिकारियों के लिए यह दूसरा और पहला प्रशिक्षण अवसर है।
प्र्रशासन ने तय किया रजिस्ट्रेशन और रिलीव का समय
अकादमी ने कहा है कि चयनित अधिकारियों को 12 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। 19 दिसंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकन की स्वीकृति भेजने और 4 जनवरी 2026 तक मसूरी भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। चयनित अधिकारी 31 दिसंबर 2029 से पहले सेवानिवृत्त नहीं होंगे, इसलिए प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पूर्ण रूप से रिलीव किया जाएगा। मुख्य सचिव और संबंधित विभागों ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को प्रशासनिक प्रबंधन, नीति निर्माण, नेतृत्व कौशल और कर प्रशासन में उच्च स्तर का प्रशिक्षण देना है। मसूरी में आयोजित यह 24वां मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रदेश के आईएएस अधिकारियों के करियर में महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button