जबलपुरमध्य प्रदेश

बसंत पंचमी पर 121 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह,महापौर व निगम अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे शामिल

जबलपुर,यशभारत। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गैरिसन ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का गुरुवार को महापौर जगत बहादुर से अन्नू एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयोजन  केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा जिले के सभी सांसद, विधायक एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में यह सामूहिक विवाह समारोह संपन्न होगा।

02 24

महापौर जगत बहादुर से अन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम जबलपुर द्वारा 23 तारीख को 121 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से एक बड़ा और गरिमामय कार्यक्रम है। योजना के तहत प्रत्येक कन्या के खाते में 49 हजार रुपये की राशि सीधे आरटीजीएस के माध्यम से शासन द्वारा प्रदान की जाती है।

महापौर ने बताया कि शासन की ओर से राशि के अलावा भोजन, टेंट सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, वहीं नगर निगम की ओर से भी नवविवाहित जोड़ों को उपहार हैम्पर, वस्त्र सहित अन्य सामग्री प्रदान की जाएगी।  कार्यक्रम की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए 121 ब्राह्मण देवता विवाह संस्कार संपन्न कराएंगे, साथ ही प्रमुख पंडित भी मौजूद रहेंगे, ताकि सभी जोड़ों को ऐसा अनुभव हो जैसे किसी मध्यमवर्गीय परिवार की पारंपरिक शादी हो रही हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button