देशमध्य प्रदेशराज्य

बैंकॉक से आए यात्रियों से 12 करोड़ का गांजा बरामद

मुंबई, यश भारत  

बैंकॉक से आए यात्रियों से 12 करोड़ का गांजा बरामद

मुंबई, यश भारत  मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट (कस्टम्स जोन–3) के अधिकारियों ने 3 मार्च से 10 मार्च 2026 के बीच कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ और सोने की तस्करी के कई मामलों का खुलासा किया। जांच के दौरान कुल 12 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा और लाखों रुपये का सोना बरामद किया गया।

स्पॉट और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम्स अधिकारियों ने चार मामलों में कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए पांच यात्रियों के पास से कुल 12.031 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग 12.031 करोड़ रुपये बताई गई है। इन सभी यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसी दौरान तीन अलग-अलग मामलों में तीन यात्रियों से कुल 409 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 59.57 लाख रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर एक अन्य मामले में बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से 499 ग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत अवैध बाजार में करीब 49.9 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button