गांधी जयंती पर MP की जेलों से 111 आजीवन कारावास के बंदी होगे रिहा

गांधी जयंती पर MP की जेलों से 111 आजीवन कारावास के बंदी होगे रिहा
भोपाल, यशभारत। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की विभिन्न जेलों से 111 आजीवन कारावास के बंदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। रिहा होने वालों में 08 महिलाएं भी शामिल हैं।
यह रिहाई जेल विभाग के दिनांक 27.05.2025 के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है। हालांकि, बलात्कार और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सज़ा काट रहे बंदियों को यह माफी नहीं दी गई है।
रिहाई से पहले, इन बंदियों को जेलों में टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लोहारी आदि का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे बाहर निकलने के बाद सम्मानजनक आजीविका कमा सकें और अपराध से दूर रहकर समाज के निर्माण में सहयोग कर सकें।
प्रमुख जेलों से रिहाई:
भोपाल केंद्रीय जेल: 18 बंदी
सागर केंद्रीय जेल: 18 बंदी
रीवा केंद्रीय जेल: 12 बंदी
इंदौर केंद्रीय जेल: 11 बंदी







