इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

लाडली बसेरा से गायब हुई 10 साल की बच्ची, खाला के घर में मिली

जबलपुर यशभारत। विजयनगर थाना अंतर्गत घंडी चौक स्थित लाडली बसेरा (सेवा भारती संस्था) से एक 10 साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। पहले तो स्टाफ ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की लेकिन जब बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। बुधवार दोपहर बच्ची गोहलपुर थाना अंतर्गत गाजीनगर में रहने वाली वाली खाला के घर में मिल गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और पूछताछ शुरू कर दी है।

हनुमानताल थाने के सामने मिली थी लावारिस-जानकारी के मुताबिक 20 दिन पूर्व हनुमानताल थाने के सामने एक 10 साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली थी पुलिस ने बच्ची को देखभाल के लिए घंडी चौक स्थित लाडली बसेरा (सेवा भारती संस्था) भेजा था।

छत पर गई, नीचे नहीं आई-जब बच्ची भवन में नहीं देखी तो हड़कंप मच गया। सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गए जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि बच्ची मंगलवार दोपहर 12: 11 बजे  छत पर गई थी जो नीचे नहीं उतरी। दोपहर 12 बजे से 12:25 के बीच बालिका भवन से चली गई।

2 घंटे सर्चिंग के बाद पुलिस को दी  सूचना-सेवा भारती संस्था के स्टाफ द्वारा संपूर्ण भवन की तलाशी कराई गई इसके अलावा एक किलोमीटर के दायरे में सर्चिंग की गई साथ ही दीनदयाल चौक में भी संस्था के स्टाफ द्वारा जाकर पतासाजी की गई लगभग 2 घंटे की तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो मामले की सूचना भेजने का थाने को दी गई। देर रात पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

पता पूछते पूछते पहुंच गई-मामले में पुलिस ने हर एंगल पर जांच शुरू की। साथ ही स्टाफ के बयान भी लिए गए । इसके अलावा पुलिस की टीम सीसीटीव्ही फुटेज को भी खंगाला। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि बच्ची गाजीनगर में रहने वाली अपनी खाल के घर में मिल गई है और अब तक की जांच में यह बात सामने आई कि बच्ची लाडली बसेरा से भाग गई थी और और रास्ते में राहगीरो से पहले हनुमानताल का रास्ता पूछा इसके बाद दमोहनाका पहुंची और पूछते- पूछते गाजी नगर में रहने वाली अपनी खाला के यहां पहुंच गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button