जबलपुरमध्य प्रदेश

10वीं की जिला स्तर की मेरिट में तीनों स्थान पर लड़कियों ने बाजी मारी

जिले में 55 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

WhatsApp Image 2022 04 29 at 3.22.47 PM
तान्या सिंह चंदेल जिले में प्रथम स्थान कॉमर्स
WhatsApp Image 2022 04 29 at 3.22.48 PM
विनय गुप्ता कॉमर्स प्रदेश में 6 वा स्थान किड्स केयर स्कूल
WhatsApp Image 2022 04 29 at 3.22.46 PM
प्रभांशु तिवारी 12 जिले में दूसरा स्थान किड्स केयर

जबलपुर, यशभारत। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज हाई स्कूल कक्षा दसवीं एवं हायर सेकेंडरी कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें कटनी जिले में कक्षा दसवीं की जिलास्तरीय मेरिट सूची में लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप थ्री पर लड़कियों ने अपना कब्जा जमाया है। स्लीमनाबाद की ग्रेस मिशन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा साक्षी असाटी पिता सुधीर असाटी ने 484 अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इसी तरह द्वितीय स्थान पर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा अर्पिता अग्रहरि पिता सुरेंद्र अग्रहरि एवं तीसरे स्थान पर जेपीजी मेमोरियल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बहोरीबंद की छात्रा पलक नायक रही। अर्पिता को 483 एवं पलक को 481 अंक प्राप्त हुए। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कटनी जिले में कक्षा दसवीं में 55.86 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जिसमें 52.91 प्रतिशत लड़के एवं 58.74 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं दसवीं की परीक्षा में कुल 18247 छात्र सम्मिलित हुए थे।

बारहवीं की स्टेट मेरिट लिस्ट में कटनी के दो छात्र

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज घोषित हायर सेकेंडरी 12वीं की स्टेट मेरिट लिस्ट में कटनी जिले के 2 छात्रों ने भी अपना दबदबा बनाया है। जिसमें किड्स केयर स्कूल खिरहनी के कक्षा बारहवीं के छात्र विनय गुप्ता पिता विजय गुप्ता ने 475 अंक लेकर प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह श्री तिलक राष्ट्रीय स्कूल की छात्रा शिवि तीतबिरासी पिता संजय तीतबिरासी ने जीव विज्ञान समूह में 478 अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है।

एमपीबोर्ड का रिजल्ट,
10वीं-12वीं में 4.75 लाख बच्चे फेल:10वीं के 60त्न, 12वीं के 72प्रश पास; सभी 11 टॉपर छोटे शहर की बेटियां
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं बोर्ड में छोटे शहरों की बेटियों ने टॉप किया है। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार सिंगल क्लिक से रिजल्ट जारी किया। करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 10वीं में 59.54 प्रतिशत पास हुए हैं। 12वीं के 72 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। 10वीं के 3.50 लाख और 12वीं के 1.20 लाख बच्चे फेल हुए हैं। सभी 11 टॉपर छोटे शहरों की बेटियां हैं। कक्षा 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 496 नंबर (99.2त्न) हासिल किए हैं। 12वीं के अलग-अलग विषयों में 9 टॉपर्स भी लड़कियां हैं।
12वीं में कला समूह में सागर की इशिता दुबे 480 नंबर के साथ टॉपर हैं। विज्ञान गणित समूह में श्योपुर की प्रगति मित्तल (494 अंक) ने और कॉमर्स समूह में मुरैना की खुशबू शिवहरे (480 अंक) ने टॉप किया। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल (491अंक) ने टॉप किया है। 12वीं की मेरिट में कुल 153 स्टूडेंट हैं। इनमें 93 छात्राएं और 60 छात्र हैं।

10वीं के 95 टॉपर में 55 बेटियां
10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च तक हुई। इसमें 10 लाख 29 हजार 698 स्टूडेंट शामिल हुए। इसमें रेगुलर स्टूडेंट 9 लाख 31 हजार 860 थे। रेगुल स्टूडेंट्स का रिजल्ट 59.54त्न रहा। इसमें 56.84त्न छात्र और 62.47प्रश छात्राएं हैं। 95 स्टूडेंट स्टेट मेरिट में आए हैं। इसमें 55 छात्राएं और 40 छात्र हैं। 10वीं की टॉपर दो ल?कियां संयुक्त रूप से रहीं। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों की तुलना में 14.08 प्रतिशत कम रहा।

12वीं की मेरिट में 153 में से 93 छात्राएं
12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक हुई। इसमें 6 लाख 97 हजार 880 स्टूडेंट शामिल हुए। इसमें 6 लाख 29 हजार 381 रेगुलर और 68 हजार 699 प्राइवेट स्टूडेंट थे। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 72.72त्न रहा। 69.94त्न छात्र और 75.64 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। यानी छात्राएं अव्वल रहीं। मेरिट लिस्ट में कुल 153 स्टूडेंट शामिल हैं। इनमें 93 छात्राएं और 60 छात्र हैं। निजी स्कूलों की अपेक्षा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 5.38 प्रतिशत ही रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button