मध्य प्रदेशराज्य

1 लाख रुपए की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार : तस्करी गैंग को खोज रही पुलिस 

Table of Contents

नरसिंहपुर यशभारत। पूरे जिले भर में अवैध नशे के कारोबार में शिकंजा कसने के लिए पुलिस विभाग धड़ाधड़ कार्यवाही कर रहा है। पुलिस की कार्यवाही से इन तत्वों में हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गयी है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 1 लाख रूपये मूल्य की अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना करेली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए निरंजन वार्ड करेली निवासी सुनील कौरव से लगभग 1 लाख मूल्य की 8.7 ग्राम स्मैक कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करेली, निरीक्षक संधीर चौधरी, उनि रामरतन सोनी, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, राकेश नंदा, आरक्षक राजेश बागरी, सचिन, दिनेश केवट की भूमिका रही है। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button