राजीनामा का दबाव बनाने व हत्या के प्रयास के 06 आरोपी गिरफ्तार – आरोपियों से पिस्टल व दो पहिया वाहन जब्त किए

राजीनामा का दबाव बनाने व हत्या के प्रयास के 06 आरोपी गिरफ्तार
– आरोपियों से पिस्टल व दो पहिया वाहन जब्त किए
भोपाल यशभारत। राजनामा के लिए दबाव बनाने व हत्या के प्रयास के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल व कारतूस का खोखा सहित तीन बाइक जब्त की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एवं फरियादी लोकेश अहिरवार एक दूसरे के विरूद्ध लगभग 01 वर्ष पूर्व अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। आरोपी तिलक कामले अपने साथी प्रिंस बाबस्कर, पूरब विस्वास, इस्माईली उर्फ तनिष्क, निहाल, प्रियांश के साथ मिलकर लोकेश पर राजीनामा करने के लिए लगातार दबाव वना रहा था। ३ जून को तिलक कामले अपने साथियों के साथ लोकेश के घर पहुंचा और राजीनामा के लिए दबाव बनाने लगा। जब लोकेश ने राजीनामा के लिए मना कर दिया तो तिलक ने उसे जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर दिया। जिसकी रिपोर्ट लोकेश ने टीटी नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग अलग टीमों को गठन किया। टीमों के द्वारा घटना स्थल से लेकर भोपाल शहर के विभिन्न स्थानों मण्डीदीप, 11 मील, अयोध्या बायपास, मिनाल, नीलबढ, रातीबढ, गाँधी नगर, कोलार रोड तक जाकर लगभग 200-300 से कैमरो के फुटेज चैक किए। मुुखबिरों की सूचना एंव तकनिकी माध्यम से आरोपियों की सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी भोपाल से बाहर भागने की फिराक में रेल्वे स्टेशन या बस स्टैंड से भागने का प्लान बना रहे है । पुलिस ने भोपाल रेल्वे स्टेशन व रानी कमला पति स्टेशन व बस स्टैण्ड के आस पास के क्षेत्रों में पुलिस टीमों के द्वारा सघन तलाशी शुरू कर दी गई। बोर्ड आफिस एमपी नगर के पास होने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपियों को एमपी नगर डीबी माल के पास बने पुल के नीचे घेराबंदी कर पकडा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी तिलक कामले व उसके साथी पूर्व से आपराधिक प्रकृति के है । जिनके विरूद्ध पूर्व से ही भोपाल शहर के कई थानों में हत्या का प्रयास, घर के अंदर घुसकर मारपीट करना, बलवा, अडीबाजी, लूट, आबकारी जैसे अन्य संगीन अपराध पंजीबद्ध है।







