कटनीमध्य प्रदेश

होली पर बहा खून : स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में 50 वर्षीय प्रौढ़ की लाठियों से पीटकर जघन्य हत्या,

कटनी, यशभारत। होली पर्व के दौरान स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धनवाही कौड़िया से एक 50 वर्षीय प्रौढ़ को गांव के ही कुछ लोगों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े गांव में हुए निर्मम हत्याकांड के कारण पूरे गांव में मातम फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस वहां पहुंच गई और हत्या के कारण गांव में उत्पन्न स्थितियों को तत्काल संभाल लिया। सूत्रों के मुताबिक ग्राम धनवाही कौड़िया निवासी 52 वर्षीय किशोरी की पीट-पीट कर हत्या की गई है। हत्याकांड में गांव के ही कुछ लोगों के शामिल होने की बातें भी सामने आ रही है। हालांकि हत्या हुई किस वजह से इसका खुलासा पुलिस ने अभी तक नहीं किया है। पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button