कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

होलियां में उड़े रे गुलाल, थिरके नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी

नगर निगम में पहली बार हुआ रंगीन होली मिलन समारोह, सतरंगी उत्सव में सभी ने लिया आनंद

होलियां में उड़े रे गुलाल, थिरके नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी

नगर निगम में पहली बार हुआ रंगीन होली मिलन समारोह, सतरंगी उत्सव में सभी ने लिया आनंद

कटनी,यशभारत। रंगों और गुलाल की बौछार के बीच नगर निगम परिवार ने होली मिलन समारोह का आनंद लिया। पहली बार इस तरह का आयोजन कटाए घाट स्थित सुरम्य पार्क में हर्षोल्लास और उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हर सिमरन कौर प्रीत, डीएफओ गर्वित गंगवार, एडीएम नीलाम्बर मिश्र, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, उपायुक्त शैलेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्षदगण शामिल हुए।

सतरंगी उत्सव और उल्लास

जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे पर गुलाल लगाते हुए रंगों की बौछार में झूम उठे। पूरे परिसर में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिखाई दिया।
महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम और एकता बढ़ाने वाला है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि नगर निगम परिवार शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एकजुट होकर कार्य करता है।

कर्मचारियों ने मनाया उत्सव

नगर निगम सहित जिला, पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली की खुशियां साझा की और रंगों से सराबोर इस पर्व का भरपूर आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button