जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

होमगार्ड सैनिकों को गर्मी में बाढ़ का प्रशिक्षणः किस तरह से बाढ़ आने पर बचाव करना है गर्मी में सीखा

जबलपुर, यशभारत। मंगेली में आयोजित हुआ होमगार्ड सैनिकों का एक प्रशिक्षण सवालों में है। तपती गर्मी में होमगार्ड सैनिकों को बाढ़ का प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें बताया गया किस तरह से बाढ़ आने पर बचाव करना है। जबकि अगर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाना था तो वह गर्मी के मौके पर किस तरह से लोगों की मदद करना है इस तरह के प्रशिक्ष्ण दिये जा सकते थे।

जानकारी के अनुसार केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान होमगार्ड मंगेली में डाॅ. विशद तिवारी ए.डी. कमाण्डेंट जनरल मध्य प्रदेश होमगार्ड मुख्यालय जबलपुर के आतिथ्य एवं डिवीजनल कमाण्डेंट जबलपुर आशीष खरे की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा के दौरान बचाव कार्य व चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा वर्तमान परिवेश में बाढ़ आपदा की चुनौतियों में होमगार्ड एसडीईआरएफ की भूमिका की सराहना की। सेमिनार में आर.के. पाठक कमाण्डेंट केन्द्रीय प्रशिक्षण होमगार्ड मंगेली नीरज सिंह डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड जबलपुर, विनय कैथवास डिस्ट्रिक्ट कमाडेन्ट होमगार्ड मंगेली, के.के. डबराल कम्पनी कमाण्डर होमगार्ड मंगेली एवं संस्थान के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। सेमिनार में बाढ़ आपदा प्रबंधन में उपयोगी उपकरणों का उपयोग एवं रखरखाव बाढ़ के पूर्व तैयारियों एवं बचाव की विधियां, बाढ़ के दौरान रेस्क्यू आॅपरेशन की जानकारी, बोट, ओबीएम का सामान्य परिचय एवं रख रखाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई, आभार प्रदर्शन विनय कैथवास डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड मंगेली द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu