हिरण नदी के पुल से 10 फिट दूर मिला महिला का उतराता शव

जबलपुर, यशभारत। मझौली में हिरण नदी में कूंदी महिला का शव पुलिस ने 10 फिट की दूरी पर बरामद कर लिया है। गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे शव को निकालकर मर्ग कायम कर, पुलिस ने मामला जांच में लिया है। तो वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
जानकारी अनुसार 6 दिसंबर 2021 की रात लगभग अखिलेश चक्रवर्ती 35 वर्ष निवासी नदी मोहल्लाइ इंद्राना ने थाने में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रानी चक्रवर्ती 30 वर्ष शाम लगभग 5 बजे घर से कहीं चली गई। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर, पूरा मामला जांच में लिया था।
पुल से लगा दी थी छलांग
जानकारी अनुसार पुलिस को शिवहरी बर्मन 42 वर्ष निवासी इंद्राना सिंगल दीप ने बताया था कि वह घर के बाहर रोड किनारे सब्जी बेच रहा था। तभी देखा कि एक महिला पुल के उपर से नदी में कूंद गयी। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से नदी के पानी में तलाश करवाई जा रही थी। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग जांच में लिया है।