जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

हिंदी के प्रश्नपत्र के साथ शुरू हुई दसवीं की बोर्ड परीक्षा

जबलपुर, । माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जबलपुर जिले के शहरी व ग्रामीण परीक्षा केंद्रों को मिलाकर 107 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। जहां 30471 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। दसवीं कक्षा का पहला प्रश्नपत्र हिंदी का रहा।

कोरोना गाइडलाइन का पालन करने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुुंचने वाले परीक्षार्थियों का थर्मल स्कैनर से परीक्षण करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। लेकिन कुछ केंद्रों में जो परीक्षार्थी 9:30 से 9:45 के बीच पहुंचे उनका थर्मल स्कैनर परीक्षण करने में लापरवाही भी बरती गई। रोल नंबराें के अनुसार केंद्रों पर कक्षों को बांटा गया था। जिनकी जानकारी गेट पर मौजूद स्टाफ के साथ ही नोटिस बोर्ड पर भी लिखी गई थी। जो परीक्षार्थी अपना कक्ष क्रमांक नहीं खोज पा रहे थे उनकी मदद स्टाफ ने की और समय के साथ उन्हें परीक्षा कक्ष में पहुंचाया। परीक्षा 10 बजे शुरू हुई जो एक बजे समाप्त होगी।

परीक्षा केंद्रों पर नकल पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाए गए हैं। जिससे प्रत्येक केंद्र पर नजर रखी गई। इसके साथ ही उड़नदस्ता दल ने भी अलग-अलग समय पर केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। केंद्रों पर कोरोना संक्रमित परीक्षार्थियों के लिए अलग कक्ष बनाया गया था लेकिन शुरुआत में किसी भी केंद्र से किसी कोरोना संक्रमित विद्यार्थी के पहुंचने की सूचना नहीं मिली। बारहवीं के पहले प्रश्नपत्र की अपेक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कुछ अव्यवस्थाएं नजर आईं।

naidunia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button