हनुमानताल में दहेज की भेंट चढ़ गयी नवविवाहिता : लाखों रुपयों की डिमांड नहीं कर सकी पूरी, अग्रिदग्धा ने तोड़ा दम

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल के ठक्कर ग्राम में दहेज प्रताडऩा की भेंट चढ़ी पीडि़ता की मर्ग जांच के बाद पुलिस ने दहेज प्रताडऩा में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को अभिरक्षा में ले लिया है। पीडि़ता को आग में जल जाने के बाद आनन-फानन में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां 9 दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद पीडि़ता ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस द्वारा लिए गए कथनों की पुष्टी होने पर प्रकरण दर्ज किया गया।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 19 नवम्बर को ठक्कर ग्राम निवासी पीडि़ता अग्रिदग्धा को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने जांच कि तो पाया कि आरोपी पति इशरार अहमद दहेज के लिए पीडि़ता को लगातार प्रताडि़त करता था। जिसके बाद उसने तंग आकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।