जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

हत्या के आरोपी को सलवाह थाना घुघरी पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार 

मंडला, यश भारतl मंडला पुलिस ने हत्या के आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया हैl

 

जानकारी अनुसार मृतक की पत्नि द्वारा शासकीय अस्पताल घुघरी में घटना के संबंध में बताया की देवर के घर में देव पूजा का कार्यक्रम था। जिसमें देवी देवता को कमरे में रखने की बात में से मृतक सेमलाल कुम्हरे एवं आरोपी गोविन्द कुम्हरे जो आपस में भाई भाई हैं, के बीच वाद विवाद हो गया।

 

 

जिससें आरोपी द्वारा गंदी-गंदी गालियां देकर लकड़ी के डंडा से सिर व चेहरे में मारकर चोट पहुंचाई जिसके ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उक्त रिपोर्ट पर से थाना घुघरी में अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

 

जबलपुर में ईलाज के दौरान घायल सेमलाल पिता देवलाल कुम्हरे उम्र 40 वर्ष निवासी कुंट्टीददर गांव की मृत्यु हो गयी। घुघरी पुलिस द्वारा प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 302 ता.हि. का इजाफा किया गया कर। प्रकरण में घटना दिनांक से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार हेतु एसडीओपी बिछिया के निर्देश में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की जाकर लगातार दबीश दी जा रहीं थी।

 

विवेचना के दौरान साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम गठित कर जोधपुर राजस्थान भेजा गया एवं आरोपी गोविंद कुम्हरे पिता देवलाल कुम्हरे उम्र 28 साल निवासी कुंट्टीददर गांव को जोधपुर राजस्थान में तलाश कर अभिरक्षा में थाना घुघरी लाकर गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

पुलिस टीम थाना प्रभारी घुघरी वेदराम हनोते, उपनिरीक्षक लक्ष्मी बिसेन चौकी सलवाह, सउनि गजानन मरकाम, आरक्षक हीरा वरकड़े, आरक्षक दीपक मसराम, साइबर सेल आरक्षक सूर्य चंद्र बघेल शामिल रहें

Related Articles

Back to top button