जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

स्पा सेंटर में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम । दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ कर गुरुग्राम पुलिस ने देहव्यापार के आरोप में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुग्राम सेक्टर 51 के ओकस क्वांटम मॉल में यह स्पा स्थित है। यहां से गिरफ्तार महिलाओं में से एक छत्तीसगढ़ की रहने वाली है, वहीं दूसरी मथुरा की है। इन दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, इस स्पा सेंटर के मालिक भगत सिंह और मैनेजर योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। भगत गुरुग्राम के ही सेक्टर 15 का रहने वाला है, जबकि योगेश दिल्ली के करोल बाग इलाके का निवासी है। पुसिस ने बताया कि भगत और योगेश ने ही दोनों महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेला था और हर ग्राहक से 2,000 रुपए वसूल करते थे। उनके खिलाफ अनैतिक तस्करी अधिनियम की धाराओं के तहत सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने इन दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, ‘मामले में आगे की जांच जारी है। हम किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में अधिक जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button