स्टेशन के सामने चला रहे थे नकली नोट, जीआरपी ने तीन को दबोचा : कब्जे से 25 हजार 4 सौ रुपए के नकली नोट बरामद

जबलपुर,यशभारत। पश्चिम मध्य रेलवे सतना जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के सामने एक दुकान में नकली नोट देकर गुटखा खरीद रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से 200 रुपए वाले 25,400 के रुपए के नकली नोट पकड़े गए । उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल विनायक वर्मा के निर्देशन पर सतना जीआरपी द्वारा की गई ।
जीआरपी ने बताया कि फरियादी राधेश्याम खटिक निवासी प्रेमनगर सतना ने रिपोर्ट किया कि रेलवे स्टेशन के सामने फुटपाथ पर बैठकर वह गुटखा पाउच बेच है। उसके पास तीन लड़के आये गुटखा मांगे और 200/- रू. का नोट दिया तो मैंने नोट को हाथ में लेकर देखा तो नकली नोट लगने पर खुल्ले कराने का कहकर उनसे दूर होकर ठीक से देखा तो नकली प्रतीत होने से मैंने वापस आकर उनसे कहा कि यह नोट नकली है दूसरा सही नोट दो तो वह तीनों अपने पास इसी प्रकार के काफी नोट रखे दिखाये तीनों इधर-उधर खिसक लिये । फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्रं. 061/22 धारा 489(ख) भादवि का कायम कर विवेचना में लिया जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशन पर मुताबिक टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की । इस दौरान 3 लड़के रेलवे के बाहर मैन रोड में मिले जो पुलिस को देखकर भागे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। कडा़ई से पूछने पर उन्होंने अपना नाम अनीष तिवारी पिता उदयभान तिवारी निवासी ग्राम डागा थाना रामनगर जिला सतना, रवी रावत पिता रामायन रावत निवासी गुलवार गुजारा थाना रामनगर जिला सतना एवं उसके साथ एक अपचारी बालक मिला जिन तीनो से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर सरगना धीरज पिता दिनेश तिवारी निवासी डागा जिला सतना से नकली नोट प्राप्त करना बताये, जिन तीनों ने नकली नोट 200/- रू. के बाजार में चलाना स्वीकार किया, जिन तीनों के पास से 25,400/- रू. के नकली नोट जप्त किये इसमें एक ही नंबर के कई नोट पाये गये है, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जायेगा । सरगना धीरज पिता दिनेश तिवारी निवासी ग्राम डागा थाना रामनगर जिला सतना की तलास जारी है पुलिस अधीक्षक रेल्वे जबलपुर द्वारा पकडऩे वाली टीम की सराहना की गई है ।







