भोपालमध्य प्रदेश
स्कूल – कॉलेजों में कल से शुरू होगी दिवाली की छुट्टियां

स्कूल – कॉलेजों में कल से शुरू होगी दिवाली की छुट्टियां
भोपाल। दिवाली का पर्व इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जिसको लेकर लोगों ने जहां घरों में तैयारी तेज कर दी है। तो वही दूसरी तरफ स्कूल – कॉलेजों में भी कल से छुट्टियां शुरू होने जा रही है। जिसके चलते प्रदेश भर के सरकारी और निजी स्कूल आगामी एक हफ्ते तक बंद रहेंगे। यह आदेश शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया है। जारी आदेश के तहत मध्य प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज 18 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। बता दें कि इस बार दिवाली 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाया जाएगा। तो वही 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जायेगा।







