इंदौरमध्य प्रदेश

सौतेले पिता की शर्मनाक करतूत:बेटे से कर रहा था अप्राकृतिक कृत्य, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

सांवेर पुलिस ने 9 साल की बच्चे की रिपोर्ट पर सौतेले पिता के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, डेढ़ साल से आरोपी सौतेले बेटे के साथ गलत काम कर रहा था। हर बार वो जान से मारने की धमकी देता था। मां ने जब पिता को गलत काम करते हुए देखा तो विरोध किया। इस बात पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।

सांवेर पुलिस के अनुसार आरोपी कजलाना गांव में एलईडी बेचने का व्यवसाय करता है। आरोपी भारत की वर्ष 2004 में पुणे में रहने वाली युवती से शादी हुई थी। पहली पत्नी से 16 साल का लड़का भी है। कुछ साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। कुछ समय बाद इंटरनेट के माध्यम से उसने एक अन्य युवती को पसंद किया और दोनों ने शादी कर ली। महिला की भी यह दूसरी शादी थी।

भरत की दूसरी पत्नी टीकमगढ़ की रहने वाली है। कुछ समय पहले ही उसका 9 साल का बेटा भारत के पास रहने आया था। महिला ने बताया, आरोपी भरत उसके बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा है। समाज में बदनामी के डर से वह रिपोर्ट नहीं करवा रहे थे।

बेटे ने जिस प्रकार पिता की दरिंदगी बयान की, तो उससे रहा नहीं गया। वह टीकमगढ़ से चलकर शुक्रवार देर रात सांवेर पहुंची। सौतेले पिता के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी भारत को गिरफ्तार कर लिया है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button