भोपालमध्य प्रदेश

सोलर पंप पर बंपर सब्सिडी: किसान अब केवल 10% देकर पाएंगे पंप

सोलर पंप पर बंपर सब्सिडी: किसान अब केवल 10% देकर पाएंगे पंप

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ी सौगात दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मेलन में उन्होंने घोषणा की कि अब किसानों को सोलर पंप खरीदने के लिए 90% तक की भारी सब्सिडी मिलेगी, जबकि किसान को केवल 10% राशि ही देनी होगी।
​मुख्यमंत्री ने इस योजना को किसानों के लिए एक बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि पहले सोलर पंप पर किसान 40% और सरकार 60% राशि देती थी, लेकिन अब सरकार ने किसानों का बोझ कम करते हुए 90% तक का अनुदान देने का फैसला किया है।
​मुख्य घोषणाएं:
​90% सब्सिडी: सोलर पंप की कुल लागत का 90% हिस्सा अब सरकार वहन करेगी।
​केवल 10% भुगतान: किसान को केवल 10% राशि का भुगतान करना होगा।
​रुपए 51,000 की सब्सिडी: 5 हार्स पावर (HP) के कनेक्शन पर सरकार ₹51,000 की सब्सिडी देगी, जिसके बाद किसान को मात्र रु 7,500 ही देने होंगे।
​अपग्रेडेशन का मौका: जिन किसानों के पास 3 HP का कनेक्शन है, वे केवल 10% राशि देकर 5 HP का कनेक्शन ले सकते हैं।
​मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि इस कदम से किसान न केवल सिंचाई की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे, बल्कि सोलर पंप के माध्यम से घर की बिजली की जरूरत भी पूरी कर पाएंगे, जिससे वे बिजली बिल की चिंता से मुक्त हो जाएंगे।
​कृषि एवं अन्य लाभ:
​फूड प्रोसेसिंग पर जोर: किसानों की उपज का सही दाम दिलाने के लिए सरकार फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित करने पर काम कर रही है, ताकि टमाटर, प्याज और सब्जियों को फेंकने की नौबत न आए।
​भावांतर योजना: सोयाबीन में भाव के अंतर की राशि किसानों को सरकार देगी।
​भाईदूज पर अतिरिक्त राशि: किसानों को भाईदूज पर ₹250 अतिरिक्त दिए जाएंगे।
​सिंचाई रकबा बढ़ा: प्रदेश का सिंचाई रकबा 52 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जिसे केन-बेतवा, पार्वती, कालीसिंध व चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं से और बढ़ाया जाएगा।
​मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित कर रही है, जबकि कांग्रेस ने दशकों तक सिंचाई के क्षेत्र में बहुत कम काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button