“सेफ क्लिक “ अभियान के अंतिम दिन साइबर जागरूकता मेला एवं प्रदर्शनी, शपथ भी दिलाई, सुरक्षा पंपलेट वितरित

कटनी। साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु 11 दिवसीय “सेफ क्लिक अभियान” के तहत पुलिस लाइन में साइबर जागरूकता मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई । जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा किया गया। इस मौके पर एएसपी श्री डहरिया भी मौजूद रहे। साइबर जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के संबंध में बैनर,तख्तियां लगाई गईं ,बच्चों द्वारा साइबर चित्रकला में साइबर अपराधों पर बनाई गई चित्रकला,स्लोगन को प्रदर्शित किया गया एवं साइबर जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए ।उक्त कार्यक्रम में शहर के आमजन, युवा,गणमान्य नागरिक सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी शामिल हुए। 11 दिवसीय साइबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक” में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय एवं जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूलों/कॉलेजो,हाट बाजारों,शॉपिंग मॉल,चौराहों,सार्वजनिक स्थलों पर आमजन, महिलाओंयुवाओं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की जानकारी दी गई इनमें दिन प्रतिदिन आ रहे बदलावों के बारे में समझाया गया एवं आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की महत्वत्ता भी बताई गई। उक्त अभियान में साइबर जागरूकता हेतु साइबर कार्यशालाएँ, साइबर चौपाल,साइबर रथ ,नुक्कड़ नाटक,पैदल रैली,बाइक रैली आदि के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।जिले में साइबर अपराध को विद्यार्थियों को समझाने एवं जागरूक करने हेतु स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें शामिल विद्यार्थियों को क्विज प्रतियोगिता,स्लोगन प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल कर साइबर क्राइम से जागरूक किया गया । एवं प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को आज प्रशस्ति पत्र दिया गया । उक्त कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु पंपलेट वितरित कर आवश्यक समझाइस दी गई ।अभियान में साइबर सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियों हेतु “साइबर शपथ” भी दिलाई गई । “सेफ क्लिक” अभियान के अंतिम दिवस में 1100 लोगों से अधिक को जागरूक कर शपथ दिलवाई गयी। जिले में 11 दिनों में विद्यालय, सार्वजनिक स्थल, जन चौपाल के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारी, साइबर टीम, संबंधित थाने के पुलिस अधिकारी द्वारा 21 हज़ार से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है।








