जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सीएम के निर्देश, एडीजी जोगा ने चलाया अभियान: जबलपुर जोन में पकड़ा गया गांजा-स्मैक और अफीम मैहर सीमेंट फेक्टरी में खाक

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के निर्देश पर 2 अक्टूबर से नशा मुक्ति अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। सीएम का अभियान जबलपुर जोन में सुचारू रूप से प्रभावशील हो इसके लिए एडीजी उमेश जोगा ने खुद कमान संभाली और जोन के जिलों में नशे का व्यापार करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनसे मादक पदार्थ जप्त किया। साथ ही लोगों को नशामुक्ति रैली सहित अन्य माध्यमों से जागरूक किया। जोन के जिलों से पकड़े गए गांजा, स्मैक सहित अन्य मादक मादर्थों को मैहर सीमेंट फेक्टरी खाक किया गया।

मालूम हो कि उमेश जोगा, अति. पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन के द्वारा पिछले दिनों जोन के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली जाकर अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर जोन के जिलो में 28 अक्टूबर तक एन.डी.पी.एस. के 37 प्रकरणों में मादक पदार्थ गांजा एवं स्मैक पकड़ा गया। साथ ही आबकारी अधिनियम के 2702 अपराधों मे 16913 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 666 प्रकरणों मे 706 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 419 चालको पर कार्यवाही की गई। साथ ही नशा मुक्ति/नशे से दूर रहने के संबंध में 845 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये है।

एडीजी और कमेटी सदस्यों की उपस्थिति विनिष्टीकरण
उमेश जोगा, अति. पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन, के द्वारा जोन के अंतर्गत जिलों मे थानों मे लंबित एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरणों मे जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा, स्मैक, अफीम के विनष्टीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर, मैहर सीमेंट वर्क्स, सरला नगर, मैहर में जिलो से मादक पदार्थ को बुलाया जाकर कमेटी अध्यक्ष/सदस्य के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जिला सतना के कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी जी.के.बैगा एवं फैक्ट्री प्रबंधन जी.पी.सिंह एवं संजय जैन, डिपार्टमेंट हेड प्रोसेस की उपस्थिति में मैहर सीमेंट फैक्ट्री की भट्टी ्यढ्ढरुहृ में कुल 188 प्रकरणों का जप्तशुदा मादक पदार्थ लगभग 2389 किलो गांजा, 621 ग्राम स्मैक, 70 ग्राम अफीम को डालकर उनका विधिवत विनष्टीकरण अति. पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन, अध्यक्ष, उच्च स्तरीय ड्रग विनष्टीकरण समिति, जबलपुर जोन, सदस्य उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज आर.आर.एस.परिहार एवं उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाडा रेंज जगत सिंह राजपूत की उपस्थिति में जिला सिवनी के थाना धूमा के एन.डी.पी.एस. एक्ट संबंधी अपराध मे जप्तशुदा मादक पदार्थ 1121 किलो गांजा (41 प्रदर्श) को विनष्टीकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button