सीएम की हरी झंडी के बाद भी खड़े हैं वाहन, एग्रीमेंट के अनुसार नई डायल-112 में नहीं लगे अब तक उपकरण


कटनी, यशभारत। प्रदेश के साथ कटनी जिले में पुलिस की नवीन डायल-112 इमरजेंसी सेवा हरी झंडी दिखाने के बाद भी शुरू नहीं हो सकी। वजह यह है कि कंपनी ने पुलिस विभाग को गाडय़िां तो उपलब्ध करा दीं, लेकिन बतौर एग्रीमेंट नए वाहनों में सभी उपकरण नहीं लगाए गए। इसके चलते शुभारंभ करने के बाद भी गाडय़िां पुलिस लाइन में खड़ी हैं। अब इन कमियों के पूरा होने के बाद ही प्रदेश की पुलिस स्कॉर्पियो और बोलेरो में पेट्रोलिंग कर सकेगी।
मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-100 सेवा को प्रदेश के मुखिया और गृहमंत्री डॉण् मोहन यादव ने देश के इमरजेंसी नंबर 112 से जोड़ा था। इसके तहत पुलिस के फस्र्ट रिस्पॉन्स व्हीकल एफआरवी को अपडेट किया गया। एमपी पुलिस ने देश के कई राज्यों में इस सेवा को ऑपरेट करने वाली कंपनी से टाईअप किया। बतौर एग्रीमेंट शहर के लिए स्कॉर्पियो और देहात के लिए बोलेरो का चयन हुआ। साथ ही इन वाहनों में कई नई सुविधा भी दी गईए जिनमें कुछ उपकरण कंपनी डिलेवरी देते समय उपलब्ध नहीं करा सकी। ऐसे में प्रदेश के एडीजी टेलीकॉम ने सभी जिलों में गाडय़िों को पुलिस लाइन में खड़ी करवा दिया, क्योंकि बतौर एग्रीमेंट सामग्री नहीं दी गई, जबकि भुगतान पूरे का किया जाएगा।
हैदराबाद की कंपनी से अनुबंध
मप्र पुलिस का हैदराबाद की जीवीके ईएमआरआई ग्रीन कंपनी से अनुबंध हुआ। यह कंपनी पहले से कई राज्यों में डायल.112 सेवा का संचालन कर रही है। पुलिस की डायल.112 सेवा में स्कॉर्पियो.एन और बोलेरो 15 अगस्त के बाद जिलों को उपलब्ध कराई गई। लेकिन जब लिस्टिंग हुई तो कई गाडिय़ों में साइड का फुटबोर्ड, बंपर ब्लिंकिंग लाइटए एमडीआई और कई छोटी5मोटी कमियां देखने को मिलीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डायल5112 सेवा के तहत चलने वाली नई गाडय़िों को पूर्ण सुविधा के साथ ही शुरू किया जाएगा। कुछ कमियां सामने आई हैं, जिनकों लेकर मुख्यालय से उन्हें पूर्ण कराया जा रहा है। जल्द ही ये गाडिय़ां फील्ड में देखने को मिलेंगी।







