जबलपुरमध्य प्रदेश
सिविल लाइन पुल नंबर 1 के नाले में मिला युवक का शव, सिर में चोट के गंभीर निशान

जबलपुर, यशभारत। सिविल लाइन के पुल नंबर एक के पास आज गुरूवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब 30 वर्षीय युवक की लाश नाले से बरामद हुई। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग को जांच में लिया।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि एक नंबर पुल के पास एक नाले में 30 वर्षीय युवक की लाश पड़ी हुई है। मौके पर जाकर देखा तो मृतक युवक के सिर में गंभीर चोट थी, काफी खून निकल चुका था ऐसा प्रतीत हो रहा था कि नाले में गिरने से युवक को सिर में चोट लगी होगी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।







