जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सिवनी में तेज गर्मी से लोग हलकान : हीट वेव का बढ़ा खतरा 39.4 डिग्री पहुंचा पारा,डॉ दे रहे बचाव की सलाह

 

सिवनी यश भारत-सिवनी में मौसम के उतार चढ़ाव के बाद गर्मी बढ़ गई है। सुबह से लोगो को चुभने वाली धूप महसूस हो रही है। तापमान बढ़ने के कारण लू (हीट वेव) का खतरा भी बढ़ रहा है। जिसकालोगो के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव हो सकता है। जन सामान्य को गर्मी से होने वाली बीमारियों के दुष्प्रभावों से बचने के लिए डॉ आवश्यक सावधानियां रखने सलाह दे रहे हैं। आज सुबह से सुबह से सूरज की किरणों से तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर में लोगो को सूरज का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

 

कल का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपाल सिंह ठाकुर का कहना है की इस तेज गर्मी से लोगो के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। जिसको देखते हुए सलाह दे रहे हैं की शरीर को पानी की कमी से बचाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस पियें। घर में बने पेय जैसे- नींबू-पानी, छाछ-मठा- लस्सी, फलों का रस आदि नमक डालकर सेवन करें, घर से बाहर निकलते समय एवं यात्रा के लिए पानी साथ रखें, ऐसे फल व सब्जियों का सेवन करें।

 

जिनमें पर्याप्त मात्रा में पानी होता है, जैसे तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर, ककड़ी आदि। शरीर को ढांक कर रखें धूप से बचने के लिए सिर ढांक कर रखें, छाता,टोपी,हैट,गमछा,टॉवल या अन्य प्रकार से सिर को कवर करें। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय लू, तापघात से ग्रसित हो सकता है, किंतु अतिसंवेदन शील लोगों जैसे वृद्ध, शिशु एवं छोटे बच्चें, गर्भवती महिलाएं,65 वर्ष या अधिक आयु वाले व्यक्ति, बाहर काम करने वाला वर्ग,मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति। अन्य शारीरिक बीमारियां जैसे हृदय रोग या बीपी से ग्रस्त व्यक्तियों को लू,तापघात ज्यादा प्रभावित करता है।स्वास्थ्य खराब महसूस होने पर- यदि कमजोरी, चक्कर आना, घबराहट या तीव्र प्यास के साथ सिरदर्द हो तो चिकित्सा सहायता प्राप्त करें तथा तत्काल ठंडी जगह पर जायें एवं शरीर का तापमान मायें। पानी या अन्य पेय पिये तथा शरीर का पुनर्जलीकरण करें। मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन होने पर अथवा गर्मी में अधिक समय तक कसरत करने के बाद होने पर तत्काल ठंडे स्थान पर आराम करें तथा ओ.आर.एस. का सेवन करें।

 

पिछले सप्ताह में तापमान 36 से 40 डिसे के मध्य रहा है। वहीं शुक्रवार को यह तापमान 39.4 डिसे पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिसे दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम 39.4 डिसे, गुरूवार को अधिकतम 39.6 डिसे दर्ज हुआ था। वहीं शुक्रवार को दर्ज किए गए तापमान अनुसार सुबह के समय अधिकतम तापमान 28.4 डिसे तथा न्यूनतम 17.4 डिसे, वही शाम के समय अधिकतम तापमान 39.4 डिसे बना रहा।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button