मध्य प्रदेशराज्य

सिवनी के सुकतरा हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान फिसला बड़ा हादसा टला

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कुरई विकास खण्ड के सुकतरा में विमानों की लेडिंग के लिए स्थान बनाया गया है। जहां मेस्को एयरोस्पेस लिमिटेड की हवाई पट्टी पर सुबह  के समय एक बड़ा हादसा टल गया। यहां ट्रेनी विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर पलटने की जानकारी सामने आई है। जिसमे किसी के हताहत होने की जानकारी नही है। लेकिन इस घटना ने ट्रेनिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

घटना के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमे एक ट्रेनी विमान लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा और रनवे पर फिसलते हुए पलट गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान को उतारने का प्रयास किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान अचानक बाएं ओर झुका और फिर तेजी से पलट गया।लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि हादसे के कुछ ही देर बाद, रेड बर्ड एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने आनन-फानन में विमान को तिरपाल से ढंक दिया, जिससे स्पष्ट रूप से लापरवाही को छिपाने की कोशिश नजर आती है। फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही संस्थान की ओर से कोई बयान सामने आया है। फिलहाल यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या यह संस्थान की लापरवाही है? या फिर प्रशिक्षण में कोई खामी?  लेकिन जिस तरह से दुर्घटना ग्रस्त विमान को छिपाने की कोशिश की गई, उससे खुद ही कई सवाल खड़े हो रहे है। इस हादसे को लेकर अधिकार कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button