कटनीमध्य प्रदेश

सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाना 8 लोगों को पड़ा भारी

निगम के स्वास्थ्य अमले ने किया 1 हजार 600 रूपये का जुर्माना

कटनी। निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थलों में गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश के बाद हरकत में आई निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर के विभिन्न स्थलों में चलाए गए अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वाले 8 प्रतिष्ठान संचालकों पर एक हजार 600 रूपये की जुर्माने की कार्यवाही की गई। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की दिशा में निगम प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य के साथ निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा बुधवार प्रातः वार्ड क्रमांक 30 में अभियान चलाकर 3 दुकानदारों सौरभ किराना स्टोर,राजा चाय पान भंडार तथा फौजी किराना स्टोर द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाते पाए जाने पर प्रत्येक पर 200 रूपये कुल 600 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वही देर शाम जगन्नाथ चौक से मिशन चौक मार्ग में चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाते पाए जाने पर 5 दुकानदारों के विरुद्ध 1 हजार रूपये के जुर्माने की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान दुकानदारों को दुकान में डस्टबिन रखने तथा भविष्य में स्वच्छता मानकों का पालन कर दुकानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button