सार्वजनिक दीवार गिराने पर एफआईआर, ग्राम पडुआ का मामला, माधवनगर पुलिस ने की कार्रवाई
कटनी, यशभाारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से सटे ग्राम पडुआ में सार्वजनिक दीवार को गिराने का मामला सामने आया है। इस मामले में माधवनगर पुलिस ने ग्राम पडुआ की सरपंच श्रीमती रेखा बाई पटेल पति राजेश पटेल की रिपोर्ट पर महेश यादव पिता बैसाखू यादव, भारत पिता माधव यादव, रामसजीवन पिता भारत यादव सभी निवासी पडुआ एवं ए के खान निवासी पीरबाबा के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए सार्वजनिक दीवार गिराकर क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया है। ग्राम पडुआ की सरपंच श्रीमती रेखा बाई पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत पडुवा में विधायक निधि से यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व सरपंच महेश प्रसाद यादव कुछ लोगों को साथ लेकर यात्री प्रतिक्षालक्ष के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। पूर्व सरपंच द्वारा भगवान शंकर जी, माता पार्वती जी सरवारकर की भूमि पर अवैध कब्जा के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि ग्राम वासियों की आपसी सहमति से उक्त जमीन में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम वासियों द्वारा आपसी सहमति से उक्त जमीन को खेती करने के लिए ठेके से दिया जाता है। इस राशि का हिसाब ग्राम वासियों के बीच में रहता है। इसी राशि से मंदिर के पुजारी का मानदेय एवं पूजन सामग्री का भुगतान एवं मंदिर के रखरखाव पर खर्च किया जाता है। पूर्व सरपंच द्वारा इस जमीन को पूर्व में विक्रय कर दिया गया था। जमीन वापस लेने ग्रामवासी न्यायालय की शरण में गए और तब जाकर राहत मिली। बताया जाता है कि इसी मंदिर से लगी जमीन को इन लोगों ने गिरा दिया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कटनी, यशभाारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से सटे ग्राम पडुआ में सार्वजनिक दीवार को गिराने का मामला सामने आया है। इस मामले में माधवनगर पुलिस ने ग्राम पडुआ की सरपंच श्रीमती रेखा बाई पटेल पति राजेश पटेल की रिपोर्ट पर महेश यादव पिता बैसाखू यादव, भारत पिता माधव यादव, रामसजीवन पिता भारत यादव सभी निवासी पडुआ एवं ए के खान निवासी पीरबाबा के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए सार्वजनिक दीवार गिराकर क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया है। ग्राम पडुआ की सरपंच श्रीमती रेखा बाई पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत पडुवा में विधायक निधि से यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व सरपंच महेश प्रसाद यादव कुछ लोगों को साथ लेकर यात्री प्रतिक्षालक्ष के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। पूर्व सरपंच द्वारा भगवान शंकर जी, माता पार्वती जी सरवारकर की भूमि पर अवैध कब्जा के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि ग्राम वासियों की आपसी सहमति से उक्त जमीन में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम वासियों द्वारा आपसी सहमति से उक्त जमीन को खेती करने के लिए ठेके से दिया जाता है। इस राशि का हिसाब ग्राम वासियों के बीच में रहता है। इसी राशि से मंदिर के पुजारी का मानदेय एवं पूजन सामग्री का भुगतान एवं मंदिर के रखरखाव पर खर्च किया जाता है। पूर्व सरपंच द्वारा इस जमीन को पूर्व में विक्रय कर दिया गया था। जमीन वापस लेने ग्रामवासी न्यायालय की शरण में गए और तब जाकर राहत मिली। बताया जाता है कि इसी मंदिर से लगी जमीन को इन लोगों ने गिरा दिया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 






