देश
सायबर रथ को पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी, लोगों को किया जाएगा जागरूक

कटनी। साइबर फ्रॉड को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के साथ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर रथ की शुरुआत की गई है। जिसको आज दोपहर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, डीएसपी प्रभात शुक्ला, बलवंत सिंह नेगी, स्टेट बैंक आरसेटी के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
