सामुदायिक भवन हेतु भूमि व 70 लाख रुपए की राशि स्वीकृत : पुरोहित-पुजारी विद्वत संघ ने विधायक का किया सम्मान

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिले के ब्राह्मण समाज का सामुदायिक भवन बनाने लिए भूमि एवं 70 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने पर पुरोहित पुजारी विद्वत संघ द्वारा विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर स्वस्ति वाचन के साथ उनको केसरिया अंग वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मान किया गया।
ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए 70 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन एवं उसके लिए भूमि उपलब्ध कराई है। समाज द्वारा यह मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। उक्त मांग को स्वीकृति दिलाए जाने पर पं. भरत तिवारी एवं पं. शिवप्रसाद तिवारी के नेतृत्व में विप्र बंधुओं ने विधायक जैन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जो कार्य किया है वह प्रभु की इच्छा से हुआ है और आपके इस निर्णय ने आपको इतिहास में दर्ज करा दिया है। संपूर्ण ब्राह्मण समाज आपकी आभारी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित गोलू रिछारिया, रामचरण शास्त्री श्रीहरि, पप्पू तिवारी, बालमुकुंद शास्त्री, दुर्गेश शास्त्री, मोनू रिछारिया, रघु शास्त्री, शिवनारायण गोस्वामी, जयदीप शास्त्री, डा रामचरण शर्मा, डा देवेंद्र गुरु, गोलू तिवारी, अमित कटारे, नंदन पाण्डेय, दिनेश पांडे, दुर्गेश दुबे, रानू तिवारी, महेश दुबे, भगवत कृष्ण शास्त्री सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे।