जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सागर में आज होगा ‘बहुजन इंटेलेक्ट समिट – 2025’ का आयोजन : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होंगे शामिल 

सागर में आज होगा 'बहुजन इंटेलेक्ट समिट - 2025' का आयोजन : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होंगे शामिल 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ ऑल इंडिया बहुजन इंटेलेक्ट समिट – 2025 अध्याय-2 का आयोजन आज 15 फरवरी शनिवार को रवींद्र भवन, बस स्टेण्ड के पास, सागर, में किया जा रहा है।

इस सन्दर्भ में पत्रकार वार्ता का आयोजन सिविल लाइन में निजी होटल में किया गया। पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम समन्वयक सुनील बोरसे, मेजर डाँ मनोज राजे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद डाँ आनंद अहिरवार, कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, पिछड़ा वर्ग नेता रमाकांत यादव, हीरालाल चौधरी, धनसिंह अहिरवार, शरद पुरोहित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम समन्वयक सुनील बोरसे नें बताया कि संविधान सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह सम्मेलन दोपहर 01 बजे से प्रारंभ होगा।

इस वर्ष का मुख्य विषय “संविधान विहीन भारत” रहेगा।भारतीय संविधान का संरक्षण क्यों आवश्यक है और इसके अभाव में समाज पर क्या प्रभाव पड़ सकता है, इस विषय पर चर्चा कि जाएगी।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध लेखक, सामाजिक चिंतक एवं विचारक

प्रोफेसर राम पुनियानी एवं लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. (मेजर) मनोज राजे अपना वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता डाँ चंदन यादव एवं मनोज कपूर उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम समन्वयक सुनील बोरसे नें जानकारी देते हुए बताया कि यह समिट संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

यह सम्मेलन शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों के लिए खुला आमंत्रण है। यह बहुजन इंटेलेक्ट समिट एक राष्ट्रीय मंच है, जो विद्वानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक नेताओं को एकत्रित कर समाज और संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करता है। इस मंच का उद्देश्य संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाना है। आयोजन समिति ने समस्त बुद्धिजीवियों से उपस्थित होने का आग्रह किया हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button