मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING : सागर के अक्षय और अभिलेश ने रचा इतिहास: एवरेस्ट बेस कैंप पर लहराया तिरंगा, 17,598 फीट की ऊँचाई पर की फतह 

शाहगढ़ के अक्षय जैन और बसारी गांव के अभिलेश सिंह राजपूत की बहादुरी; भारी बर्फबारी और तूफानी हवाओं को दी मात

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्यप्रदेश के सागर जिले के लिए गौरवशाली खबर है। जिले के दो जांबाज़ युवा पर्वतारोहियों शाहगढ़ के अक्षय जैन और बसारी गांव के अभिलेश सिंह राजपूत ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए माउंट एवरेस्ट के दक्षिणी बेस कैंप (South Base Camp) तक सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की है।

सागर जिले की ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले इन दोनों युवाओं ने 17,598 फीट (लगभग 5364 मीटर) की चुनौतीपूर्ण ऊँचाई पर पहुँचकर 2 नवंबर को भारतीय तिरंगा फहराकर जिले का नाम रोशन किया है।

कठिन मौसम पर विजय

यश भारत के संभागीय ब्यूरो को मिली जानकारी के अनुसार अक्षय और अभिलेश ने 26 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत की थी। यात्रा शुरू होते ही पहाड़ों पर मौसम ने करवट बदल ली। भारी बर्फबारी और तेज हवाओं ने कदम-कदम पर उन्हें चुनौती दी। जैसे-जैसे ऊँचाई बढ़ती गई उनकी साँसें भारी होने लगीं और हालात कठिन होते गए।

लेकिन इन युवाओं ने बताया, “भारत की शान तिरंगे को वहाँ ले जाने की भावना” ने उन्हें पीछे नहीं हटने दिया। 8 दिन की कठिन और बर्फीली यात्रा के बाद उन्होंने अपने संकल्प को पूरा किया और विश्व की सबसे ऊँची चोटी के बेस कैंप पर इतिहास रच दिया।

युवाओं के लिए प्रेरणा

उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति के सामने हर मुश्किल पहाड़ छोटा पड़ जाता है। इस साहसिक कार्य से क्षेत्र के युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति एक नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है। स्थानीय खेल प्रेमियों ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की है और सरकार व प्रशासन से दोनों युवाओं को सम्मानित करने की अपील की है।

सागर जिले के इन बेटों की बहादुरी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button