जबलपुरमध्य प्रदेश
सांसद विवेक कृष्ण तन्खा जन विश्वास संशोधन बिल की संयुक्त समिति में

जबलपुर यशभारत। संसद के आगामी सत्र में केन्द्रीय मंत्री द्वारा संसद में पेश किए जाने वाले जन विश्वास संशोधन बिल के प्रावधानों में संशोधन के लिए गठित संयुक्त समिति में राज्यसभा के सदस्य के रूप में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा को नामित किया गया है।समिति में नामित लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य जन विश्वास संशोधन विधेयक के संबंध में अपने सुझाव देंगे।विधेयक का उद्देश्य छोटे मोटे अपराधों को नियंत्रित और उन्मूलन है ताकि सुलभ शासन और आम जनजीवन सहज हो सके।