जबलपुरमध्य प्रदेश

ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत : अज्ञात वाहन ने कुचला

जबलपुर, यशभारत। थाना पाटन के ग्राम खैरी तिराहा में ससुराल से लाट रहे एक 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के दौरान युवक को किसी अज्ञात वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कामय कर, मामला जांच में लिया है।

जाानकारी अनुसार पुलिस को मृतक के भाई अंकित बर्मन 26 वर्ष निवासी इंद्रानगर रविदास मंदिर बिलपुरा रांझी ने बताया कि वह एमपीईबी में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करता है । 20 फरवरी 2022 की दोपहर में उसका भाई अनिकेत बर्मन 23 वर्ष अपनी ससुराल कोनी गया था जो रात लगभग 8-45 बजे अपनी मोटर सायकल से घर आ रहा था। जैसे ही रात लगभग 9 बजे ग्राम खैरी तिराहा के पास पहुॅचा तभी भाई का एक्सीडेण्ट हो गया। जिसकी सूचना उसे फ ोन पर मिली तो वह ग्राम खैरी तिराहा पहुॅचा जो पता चला कि भाई को शासकीय अस्पताल पाटन ले गये हैं वह तुरंत पाटन अस्पाल पहुंचा जहॉ देखा कि उसके भाई अनिकेत की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव केा पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button