जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशमनोरंजनराज्य

‘सलीम-जावेद से क्रांति का क्रेडिट छीन लिया’, मनोज कुमार पर सलमान खान ने कसा तंज

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

बॉलीवुड में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने कमाल किया है। 1970 के दशक में दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड की फिल्मों को कई मायनों में बदल दिया। अब सलीम-जावेद की जोड़ी पर एक डॉक्यूमेंट्री जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज के दौरान सलीम खान के बेटे सलमान खान ने एक्टर मनोज कुमार को लेकर कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मनोज कुमार फिल्म क्रांति को लिखने का क्रेडिट लेना चाहते थे।
मनोज कुमार को लेकर क्या बोले सलमान खान?

सलीम-जावेद की जोड़ी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘एंग्री यंग मैन’ के ट्रेलर लॉन्च पर सलीम खान के बेटे सलमान खान और जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर के बीच बातचीत का एक क्लिप वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सलमान खान ये दावा कर रहे हैं कि दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ने सलीम-जावेद से क्रांति फिल्म का क्रेडिट लेने की कोशिश की।

जावेद अख्तर के बेटे फरहान कहते हैं कि सलीम-जावेद की फिल्म क्रांति उन्होंने 300 से ज्यादा बार देखी है। इसपर सलमान खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “तो मैं मिस्टर मनोज कुमार के साथ एक इंटरव्यू चाहूंगा। उन्होंने सलीम-जावेद से फिल्म का क्रेडिट छीन लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म लिखी।”
फरहान अख्तर ने भी कसा तंज

सलमान खान की बात पर फरहान अख्तर कहते हैं सच में? फिर वो कहते हैं कि फिर तो मनोज कुमार पर एक अलग से डॉक्यूमेंट्री बननी चाहिए। इसपर सलामन खान मनोज कुमार पर तंज कसते हुए कहते हैं, “नहीं, पर ये एक फैक्ट है। वो कहते हैं कि मैं लिखता था, मैं इनको सुनाता था और फिर ये आकर वही करके चले जाते थे। तो उन्होंने लिखी है।” सलमान खान के खुलासे पर जावदे अख्तर सलमान खान को इस कन्फेशन के ईमानदार बुलाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button