मध्य प्रदेशराज्य

सराफा व्यापारी को गोली मारकर आभूषण से भरे बैग ले गए लुटेरे : कटरा स्थित आयुषी ज्वेलर्स में वारदात, क्षेत्र में सनसनी 

Table of Contents

मंडला। सुस्त पुलिसिंग का फायदा उठाते हुए अज्ञात कार सवार लुटेरों ने सराफा व्यापारी को गोली मार दी और आभूषण से भरे बैग छुड़ाकर ले गए। एकाएक हुई घटना को लोग समझ पाते इसके पहले कार से रफू चक् कर हो गए। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सराफा व्यापारी को पैर में गोली लगी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। 

 जानकारी के अनुसार जबलपुर मार्ग कटारा स्थित हीरो एजेंसी के सामने आयुष सोनी ने एक किराए का मकान लेकर आयुषी ज्वेलर्स दुकान संचालित कर रहा था। शाम के करीब 7.30 बजे दुकान बंद करने के दौरान आयुष ने दुकान के सोने चांदी के आभूषण एकत्रित कर दो बैग तैयार किए और अपने कार चालक को कार में रखने के लिए दे दिए। इसी बीच एक कार रूकी और चालक पर फायर कर दिया। गोली चालक के करीब से निकल गई। अचानक गोली की आवाज सुनकर चालक दुकान की ओर भागा। इसी बीच कार से उतरे लुटेरो ने आयुष की कार से आभूषण से भरे बैग उठा लिए। आयुष को डराने के लिए चार लुटेंर उसकी ओर बढ़े और फायरिंग कर दी। जिससे उसके पैर में गोली लगी। एक लुटेरे ने आयुष के चेहरे पर पंच मार दिया। जिससे वह गिर गया। इसके बाद कार सवार लुटेरो भाग खड़े हुए। कार में चार लुटूरे के साथ एक चालक और भी था। गोलियां चलने की आवाज सुनकर मुख्य सड़क के रहवासी व्यवसायी प्रतिष्ठानो में सनसनी फैल गई। आयुष के चालक ने वारदात के बीच लोगो ने मदद के लिएबचाओ की आवाज भी लगाई। लेकिन जब तक लोग समझ पाते। लुटेरे वारदात को अंजाम देकर कार में सवार हो गए। कुछ लोगो ने उन्हे रोकने के लिए जो हाथ में मिला उसे फेंकना शुरू कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगो का हुजूम लग गया। घायल आयुष को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली पुलिस बल और पुलिस अफसरो की टीम घटना की जानकारी ले कर कार्रवाई में जुट गई। जबलपुर रायपुर हाइवे पर अलर्ट जारी कर दिया गया। लुटेरो को पकडऩा पुलिस के लिए चुनौती बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button