मध्य प्रदेशराज्य

सरकारी हॉस्टल में शर्मसार हुई मानवता; 8वीं की छात्रा से 4 महीने तक दरिंदगी : छात्रा के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्यप्रदेश के सागर जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक सरकारी हॉस्टल में रहने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ पिछले चार महीनों से रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर खामोश रखा, लेकिन कुदरत के न्याय ने आरोपी के पाप का घड़ा फोड़ दिया। छात्रा के गर्भवती होने के बाद इस पूरे काले कारनामे का खुलासा हुआ है।

यश भारत के संभागीय ब्यूरो को मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता सागर के एक शासकीय छात्रावास (हॉस्टल) में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे मासूम चुपचाप इस प्रताड़ना को सहती रही। करीब 4 महीने तक यह सिलसिला चलता रहा, जिससे छात्रा की स्थिति बिगड़ने लगी।

गर्भवती होने पर फूटा पाप का घड़ा

मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत खराब हुई और शारीरिक बदलाव नजर आने लगे। जाँच के दौरान जब यह बात सामने आई कि छात्रा गर्भवती है, तो हॉस्टल प्रबंधन और परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे उसे डरा-धमकाकर लगातार दुष्कर्म का शिकार बनाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की भूमिका की भी जाँच कर रही है कि आखिर इतने महीनों तक यह सब कैंपस के भीतर कैसे चलता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button