समय से पहले मानसून के एक्टिव होने की संभावना जून में होगी सामान्य से अधिक वर्षा

जबलपुर यश भारत। जिस तरह के संकेत मौसम विभाग के द्वारा दिए जा रहे हैं उससे यह संभावना है कि इस बार मानसून प्रदेश में समय से पहले दस्तक दे सकता है। 5 जून के बाद कभी भी मानसून की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वैसे तो सामान्य तौर मानसून आने की तारीख 15 जून मानी जाती है और गत वर्ष से 21 जून को एक्टिव हुआ था लेकिन इस बार स्थितियां बदली हुई नजर आ रही है जिसके कारण मानसून के समय से पहले सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जबलपुर स्थित मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जून में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है और पूरे वर्षा जून के सितंबर के बीच आठ प्रतिशत अधिक बारिश की संभावना बताई जा रही है। जिस तरह से केरल में समय से पहले मानसून ने दस्तक देकर अपनी आमद दर्ज कराई और इसका फैलाव दक्षिणी राज्यों तक हो गया। और यही कारण है कि यदि कोई विपरीत स्थितियां निर्मित नहीं हुई तो मध्य प्रदेश में भी समय से पहले मानसून का आगमन हो सकता है। 25 तारीख से शुरू हुए नौतपा का मंगलवार को तीसरा दिन था।तापमान अभी भी 40 डिग्री के नीचे है लेकिन गर्मी और उमस लोगों को बेचैन कर रही है। यदि पिछले तीन दिनों के तापमान पर नजर डाली जाए तो अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई लेकिन तापमान 38 डिग्री के थोड़ा ऊपर ही रहा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान से 2 डिग्री कम 26.4% रिकॉर्ड किया गया। वही आद्रता 60% रही। जबकि 1 मार्च से 27 मई तक 18.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। इसके पहले सोमवार को भी तापमान 38.3 तथा न्यूनतम तापमान 24.3 रिकार्ड किया गया था।आने वाले 24 घंटे में भी मौसम की शुष्क बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
यह संभावना भी बन रही है की कहीं 2 जून तक चलने वाले नौतपा के बीच में ही प्री मानसून की झलक देखने ना मिल जाए। हालांकि मौसम विभाग पहले भी यह जानकारी दे चुका है कि 28 में तारीख तक तापमान 38 39 डिग्री के आसपास ही रहेगा। हालांकि एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव दिख सकता है।







