रीवा lमध्यप्रदेश के मऊगंज से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक बेटे और पत्नी ने मिलकर ही बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतार दिया। वजह इतनी छोटी कि सुनकर भी इंसानियत शर्मसार हो जाए। दुर्गा पंडाल में बहू को नाचने से रोकना बुज़ुर्ग को इतना भारी पड़ा कि बेटे, बहू और पोते ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये सनसनीखेज घटना मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र की है। जहां 62 वर्षीय रामरति विश्वकर्मा की हत्या उसके ही परिवार ने कर दी। मामला 29 सितंबर की रात का है, जब दुर्गा पंडाल में अपनी बहू को नाचने से रोकने पहुंचे रामरति पर उसके बेटे वेदप्रकाश, पोते सोनू और पत्नी ने मिलकर हमला कर दिया। पहले सोनू ने फावड़े से वार किया। फिर बेटे और पत्नी ने लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही रामरति की मौत हो गई।
हत्या की सूचना मिलते ही हनुमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे वेदप्रकाश, नाती सोनू और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 103 (1), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
Back to top button