जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बीच सड़क पर बदमाश की धुनाई :किशोरी को कर रहा था परेशान, परिजनों ने सिखाया सबक

सतना| सतना में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करना एक युवक को महंगा पड़ गया। किशोरी के परिजन ने युवक को धर दबोचा और सरेआम पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत धवारी स्थित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के पास कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ कर उसकी खूब पिटाई की। पीटने वालों में महिला भी शामिल थी। युवक बचने के लिए भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भाग नहीं पाया। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सामने आया है।
एक युवक पिछले कई दिनों से एक नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था। आते-जाते वक्त उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था और कमेंट कर रहा था। इससे परेशान होकर नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। परिजन ने शोहदे को सबक सिखाने की योजना बनाई और गुरुवार को धवारी में कलेक्ट्रेट भवन के पास पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button