कटनीमध्य प्रदेश

सतना के बाद कटनी के खरीदी केंद्र में देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

धान मंडी का दौरा करने कटनी पहुंची भारतीय खाद्य निगम की महाप्रबंधक सूफिया फारुकी वली,

कटनी। यशभारत – विगत 22 दिसंबर को भारतीय खाद्य निगम की महाप्रबंधक सूफिया फारुकी वली IAS ने धान की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए धान मंडी सतना, रामपुर बघेलान एवं 23 दिसंबर को राजस्व जिला कटनी स्थित रैपुरा समिति (अमन गोदाम) का दौरा किया। इस दौरे का उ‌द्देश्य वर्तमान बाजार स्थिति का आकलन करना, किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करना और खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना था।
इस दौरान श्रीमति सुफिया फारुकी वली IAS ने किसानों और खरीददारी में संलग्न अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बातचीत की एवं धान की खरीद और गुणवत्ता मानकों से संबंधित मु‌द्दों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को प्रक्रिया में पारदर्शिता, समय पर भुगतान और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने मंडी में पदस्थ कर्मचारियों को भारत सरकार के मानक अनुरूप धान खरीदने के निर्देश दिए और इस सम्बन्ध में किसानों को धान की गुणवत्ता के सम्बन्ध में सहानुभूति बरतते हुए किसानों को अच्छी गुणवत्ता की धान सम्बंधित मंडी में जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही किसानों की उपज की सफाई हेतु मंडी प्रांगण में क्लीनिंग FAN की उपलब्धता और उसकी उपयोगिता के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त किसानों का समर्थन करने और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के लिए खरीद टीम के प्रयासों की सराहना भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button