मध्य प्रदेशराज्य

सतना की 7 फर्मों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा : एक फर्म फर्जी निकली, 5 करोड़ की टैक्स चोरी का अनुमान

सतनाlसेंट्रल जीएसटी विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास ऑन करने के मामलों में की गई। जांच के शुरुआती चरण में करीब 5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है।

दबिश सतना, अमरपाटन और चित्रकूट क्षेत्रों में दी गई। विभाग की सात अलग-अलग टीमों ने एक साथ इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, अमन इंटरप्राइजेज (पतेरी), जो कि जितेन्द्र कुमार यादव के नाम पर संचालित हो रही थी, की जांच में यह फर्म फर्जी पाई गई है। अन्य फर्मों से दस्तावेज जब्त कर जांच की जा रही है।

मौके पर हुई नकद वसूली

जेएलसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (नई बस्ती) से जांच के दौरान अधिकारियों ने मौके पर ही 20 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा कराए। वहीं, आरआर स्टील फैब्रिकेटर ने 30 लाख रुपये की राशि जमा करने के लिए कुछ समय की मांग की है।

प्राथमिक जांच में 5 करोड़ की कर चोरी की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में सभी सात फर्मों से मिलाकर करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी सामने आ सकती है। विभागीय अधिकारी फिलहाल दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रहे हैं।

*इन प्रतिष्ठानों पर पड़ी छापेमारी*

अमन इंटरप्राइजेज, पतेरी

जेएलसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, नई बस्ती

आरआर स्टील फैब्रिकेटर, नई बस्ती

होल्कर कंस्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर्स, सतना

रज्जू पाण्डेय, चित्रकूट

संदीप इंटरप्राइजेज, अमरपाटन

पुष्पा कुशवाहा, अमरपाटन

जांच जारी
सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं और टैक्स चोरी से संबंधित अन्य दस्तावेजों व लेन-देन की परतें खोली जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button