संविधान सुरक्षा को लेकर कांग्रेस साल भर चलाएगी आंदोलन, मोहल्ला और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने बनेगी कमेटी, विधानसभाओं के प्रभारी होंगे नियुक्त

जबलपुर यश भारत। वर्तमान समय में संविधान को बदलने की कोशिश हो रही है और समानता के अधिकार का पालन नहीं हो रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस 27 जनवरी से महू में एक आंदोलन की शुरुआत कर रही है। जिसमें सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी समेत संपूर्ण कांग्रेस पार्टी शामिल होगी । उक्त आशय की जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से दी गई। वह गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी , नेता विपक्ष उमंग सिघात पूर्व मंत्री लखन घनगोरिया, हेमंत कटारे मौजूद रहे । इस दौरान अरुण यादव ने भाजपा की सरकारों पर संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता के दौरान नेता विपक्ष उमंग सिंघात ने भी भाजपा की सरकारों को हिटलर शाही की सरकार करार दिया साथ ही साथ ही उन्होंने भाजपा पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म करने का आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बाबा साहब अंबेडकर की अपमान का मामला उठाया और साथ ही साथ मौलिक अधिकारों की बात कही। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी से महू में जो आंदोलन की शुरुआत होने जा रही है। वह वर्ष भर चलेगी और इस दौरान कांग्रेस पार्टी संगठन संघर्ष पर्व मनाएगी। जिसमें पंचायत से लेकर मोहल्ला स्तर तक कमेटियों का गठन होगा ,जो की कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे वही प्रदेश की सभी विधानसभाओं में सीनियर मोस्ट नेताओं को विधानसभा बार प्रभारी बनाया जाएगा जो कार्यक्रमों का संचालन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।







