जबलपुरमध्य प्रदेश
संजीवनी नगर में 80 हजार के जेवरात ले उड़े चोर : परिजन गए थे उत्तर प्रदेश, पुलिस खंगाल रही सीसीटीव्ही फुटेज

जबलपुर, यशभारत। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत लाल बल्डिंग के पास दरमियानी रात एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 80 हजार के सोनेचांदी के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। जिस वक्त यह घटना हुई पीडि़ता उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ गए हुए थे। जब वापस आकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे गहने गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर, आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती गेंदाबाई मोर्य पति रामेश्वर मोर्य 60 साल ने बताया कि वह अपने गांव प्रतापगढ़ गई हुई थी। जब वापस आकर देखा तो अलमारी में रखे हुए गहने गायब मिले, पूरा घर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुटी है।