कटनीमध्य प्रदेश

श्रीकांत ने कटनी जिले को किया गौरवान्वित, तानसेन समारोह में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज करवाया अपना नाम

कटनी, यशभारत। विश्व स्तरीय तानसेन महोत्सव में 546 आर्टिस्टों ने अपनी खास प्रस्तुति दी। कटनी से स्काइड प्रिंस श्रीकांत दाहिया सहभागी कलाकार के रूप में शामिल हुए। 5 दिवसीय तानसेन महोत्सव के पहले दिन 546 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर देश कोने-कोने से आए संगीत प्रेमियों का मन मोह लिया। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड भी दर्ज किया गया। भारतीय शास्त्रीय संगीत में अपनी खास पहचान रखने वाले तानसेन की 100वीं जयन्ती पर ग्वालियर फोर्ट में यह खास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश भर से लोगों का ग्वालियर में जमावड़ा लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों ने गीत-संगीत का आनंद लिया। इस मौके पर सिंधिया स्कूल के छात्रों सहित 500 से अधिक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह के दूसरे दिन 23 सहभागी कलाकारों की विशेष प्रस्तुति में कटनी से स्काइड प्रिंस श्रीकांत दाहिया को भी अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्राप्त हुआ। श्रीकांत दाहिया सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, नवगीत कवि एवं समाजसेवी रामकिशोर दाहिया के सुपुत्र हैं, जो वर्ष 2016 से ग्वालियर में निवासरत हैं। स्काइड प्रिंस को वर्तमान अजाक्स प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य का स्नेह एवं सानिध्य प्राप्त है। गिनीज बुक में शामिल होने पर स्काइड प्रिंस को बधाई देने वालो में अजाक्स प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य, प्रांतीय सचिव डॉ घनश्याम परते, प्रांतीय संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार शेन्डे, सतना जिलाध्यक्ष डॉ विजय कुमार अरख, कटनी जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह परस्ते, मैहर जिलाध्यक्ष गया सिंह तेकाम, सिवनी जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राजनेगी के साथ उनकी माता जी श्रीमती उर्मिला दाहिया, पिता रामकिशोर दाहिया शामिल हैं।Screenshot 20241223 134950 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App